Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

हरियाणा के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, जिंदा महिला को मरा बता पोस्टमार्टम हाउस भेजा, फिर वहां कुछ ऐसा…

फरीदाबाद : हरियाणा में फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जिंदा महिला को मुर्दा बता दिया। इसका खुलासा तब हुआ, जब परिजन लाश लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए पहुंचे। वहां पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने कहा कि महिला तो अभी जिंदा है। उसके शरीर में हलचल है। सांसें भी चल रही हैं। यह सुनकर परिजन भी हैरान रह गए। वह तुरंत उसे लेकर वापस इमरजेंसी की तरफ दौड़े। वहीं इसका पता चलते ही अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। जिसके बाद महिला की ECG समेत दूसरे इमरजेंसी टेस्ट किए गए। हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टरों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी।

वहीं अस्पताल प्रशासन का दावा है कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी। मगर, पोस्टमॉर्टम हाउस के डॉक्टर को महिला के जिंदा होने का शक हुआ। हालांकि बाद में किए टेस्ट के बाद भी उसके मृत होने की पुष्टि हो गई। महिला के पति ने भी कहा कि जब उसने पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाते वक्त पत्नी का हाथ पकड़ा था तो उसे नब्ज चलती हुई महसूस हुई। उसने पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों को भी ये बात बताई थी। हालांकि महिला की मौत वाकई में पहले हो चुकी थी या फिर दोबारा टेस्ट करने से पहले हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के समय से ही हो सकेगी।

काफी समय से बीमार चल रही थी महिला महिला की पहचान बल्लभगढ़ निवासी महेंद्री देवी (42) के रूप में हुई। पति जोगेंद्र के मुताबिक, उसकी पत्नी महेंद्री काफी समय से बीमार चल रही थीं। उसे बुखार के साथ खांसी आई थी। शुक्रवार को सुबह दस बजे उसे पेट में गैस की समस्या हुई। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, यहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर करीब डेढ़ घंटे बाद उसे बीके अस्पताल फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।

इमरजेंसी में टेस्ट के बाद मृत घोषित किया परिवार के लोग महेंद्री देवी को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां महेंद्री को इमरजेंसी वार्ड में एडमिट किया गया। अस्पताल में ईसीजी सहित कई टेस्ट किए। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा गया कि महिला की बॉडी में जान नहीं है। इसके शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाओ। इसके बाद परिजन महेंद्री के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.