Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

आयुष्मान योजना में 10 लाख का इलाज फ्री, एक हफ्ते में ही 28 हजार रजिस्ट्रेशन! CM ने बताया कैसे बनेगा कार्ड

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद यहां भी आयुष्मान कार्ड योजना शुरू हो चुकी है. इस बारे में शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक दिल्ली में 70 साल या उससे ऊपर के 28,000 से अधिक बुजुर्गों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस योजना में केंद्र सरकार की तरफ से 5 लाख और 5 लाख रुपये की मदद राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही है.

आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 5 लाख रुपये का कवर प्रदान करती है और दिल्ली सरकार इसमें 5 लाख रुपये अतिरिक्त देगी. इस दौरान सीएम ने कई लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए.

सीएम ने बताया कैसे बनेगा कार्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 अप्रैल को दिल्ली में इस योजना के शुभारंभ के बाद से पिछले पांच दिनों में 28,000 से अधिक पंजीकरण किए गए हैं. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने वालों को आपना आधार कार्ड और मोबाइल फोन ले जाना होगा, इसके अलावा कुछ भी ले जाने की जरूरत नहीं है. इतने में ही आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा.

सीएम ने बांटे आयुष्मान कार्ड

सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली सरकार इस योजना के तहत दिल्ली के प्रत्येक पात्र बुजुर्ग व्यक्ति का पंजीकरण सुनिश्चित करेगी, क्योंकि उनका आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य है. वय वंदना न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में एक अनूठी योजना है. मोबाइल पंजीकरण वैन के शुभारंभ के दौरान, सीएम ने अपने कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा और स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के साथ शहर के नामित अस्पतालों में कैशलेस इलाज के लिए कुछ बुजुर्ग लाभार्थियों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए.

आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना दिल्ली में बीजेपी की वापसी की बड़ी वजह है. इस योजना के कारण ही बीजेपी दिल्ली की गद्दी पर काबिज हो पाई है. यही कारण है कि इस योजना को लेकर बीजेपी या उसके किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.