Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

गायब हुई मां का नहीं लगा सुराग, प्रयागराज में किया पिंडदान; 35 साल बाद घर लौटी तो…

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला करीब 35 साल पहले शाजापुर के कालापीपल स्थित अपने खोखरा गांव से मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर अचानक गायब हो गई थी. जिसके बाद परिवार के लोगों ने मृत समझकर इलाहाबाद के प्रयागराज जाकर पिंडदान भी कर दिया था. और इतना ही नहीं हर साल तस्वीर पर फूल माला चढ़कर श्राद्ध किया जा रहा था. लेकिन वह महिला अचानक महाराष्ट्र के नागपुर से जिंदा मिली. महिला के बारे में परिवार के लोगों को जब जानकारी मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के जगात चौक में रहने वाले गोपाल सेन की पत्नी गीता सेन करीब 35 साल पहले अपने मायके गई थी. महिला का मायका शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील के खोखरा गांव में है. वहां से अचानक गायब हो गई. इसके बाद परिवार के लोगों ने गीता बाई की हर जगह तलाश की लेकिन गीताबाई का कोई सुराग नहीं मिला. करीब 5 साल पहले परिवार के लोगों ने उनको मरा समझकर इलाहाबाद के प्रयागराज जाकर गीताबाई का पिंडदान कर दिया और हर साल श्राद्ध पक्ष में नवमी के दिन श्राद्ध करने लग गए.

परिवार के लोगों को मिली जानकारी

लेकिन अचानक महाराष्ट्र के नागपुर के मेंटल हॉस्पिटल से आए फोन के कारण उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस फोन पर गीता बाई के जिंदा होने की जानकारी दी गई. इसके बाद नागपुर मेंटल हॉस्पिटल कि समाज सेवा अधीक्षक कुंडा बिडकर और कालापीपल सहित ब्यावरा पुलिस के सहयोग से परिवार नागपुर पहुंचा और गीताबाई को सुरक्षित घर लेकर आए. जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है.

महिला को पहुंचाया उसके घर

महिला को परिवार और एड्रेस के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी. इस दौरान बायोमेट्रिक से भी एड्रेस पता लगाने की कोशिश की गई. लेकिन उसमें भी सफलता नहीं मिली. इस दौरान महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कहीं गांव और पुलिस स्टेशनों और सरपंचों सहित किराना दुकानदारों से संपर्क एड्रेस ट्रेस किया गया. लेकिन सफलता नहीं मिली. 19 महीने के बाद ब्यावरा के बारे में जानकारी मिली तो राजगढ़ एसपी कार्यालय में संपर्क किया. इसके बाद पुलिस के सहयोग से परिवार के बारे में जानकारी ली गई. परिवार के नागपुर आने पर और परिवार को सुरक्षित सुपुर्द किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.