Logo
ब्रेकिंग
Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व... Chhattisgarh Congress Press Conference: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव,... Mahasamund News: जापानी यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक सिरपुर का दौरा, छत्... Chhattisgarh Politics: चरणदास महंत का तंज, बोले- कमीशन और हिस्सेदारी न मिलने से बीजेपी में आक्रोश, अ...
Header Ad

‘हमने लेडीज संगीत में सोनम पर गौर किया, वो…’, राजा रघुवंशी की मां ने बताई शादी से पहले की कहानी, बहू की भाभी का भी किया जिक्र

राजा रघुवंशी केस अभी भी देशभर में सुर्खियों पर है. पांचों आरोपियों की कोर्ट ने फिर से पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई थी. कल यानी रविवार को आरोपी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह की पुलिस रिमांड फिर से खत्म हो जाएगी. पुलिस अभी भी उनसे सच उगलवाने में जुटी हुई है. इस बीच राजा की मां ने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत. उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें सोनम और उसके घर वालों को लेकर बताईं.

राजा की हत्या को पूरे 29 दिन हो चुके हैं. यानि एक महीना. पांचों आरोपियों ने अपना जुर्म तो कबूल कर लिया है. फिर भी पुलिस इस केस की गहराई से जांच कर रही है. ताकि हत्या का असली मोटिव सामने आ सके. इस बीच Tv9 भारतवर्ष की टीम राजा के घर पहुंची. वहां उनकी मां उमा रघुवंशी से बातचीत की. उमा रघुवंशी ने कहा- सोनम ही नहीं, उसका परिवार भी इसमें मिला है. हमने संगीत प्रोग्राम में ही सोनम पर गौर किया था. वो न ही राजा के साथ डांस करना चाहती थी. न ही कभी उसके साथ घूमने जाना चाहती थी. राजा इस बात की चर्चा मुझसे भी किया करता था. पर हमें लगा कि शायद शादी से पहले सोनम के घर वाले बेटी को इस तरह जाने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए हमने हमेशा राजा को ही समझाया कि शादी के बाद सब सही हो जाएगा.

उमा रघुवंशी का तो यह भी कहना है कि आमतौर पर महिला संगीत में दुल्हन और दूल्हे का डांस भी होता है. हमने भी शादी के दौरान कपल डांस को लेकर सोनम की मां संगीता से बातचीत की थी. कहा था कि राजा आपकी लड़की के साथ कपल डांस शादी समारोह के दौरान करना चाहता है, लेकिन उन्होंने इस तरह के कपल डांस को कराने से इनकार कर दिया था. हमने सोचा कि वह पुराने ख्यालात के हो सकते हैं. इसके बाद जब भी राजा सोनम के साथ बाहर घूमने के लिए या मूवी देखने के लिए जाने की बात करता था तो भी उसके परिजन सोनम की तबीयत खराब होने की बात कह कर टाल देते थे.

सोनम हमेशा राजा से न मिलने का बहाना मारती थी

उनका कहना था कि सोनम का सिर दुखता है. शादी से पहले इस तरह से कहीं घूमना-फिरना उसे पसंद नहीं है, जिसके चलते हमने फिर उनसे इस तरह की बात करना छोड़ दिया था. सोनम हमेशा बहाने मारा करती थी, ताकि वो राजा के साथ घूमने-फिरने न जा सके. उमा रघुवंशी ने कहा कि जिस तरह से अब बातें सामने आ रही हैं, उससे हमें काफी टीस महसूस हो रही है. संभावत: इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोनम के परिजनों को भी पूरे मामले की जानकारी थी. इसी के चलते वह अकेले में राजा के साथ सोनम को नहीं भेजते थे. उमा रघुवंशी ने कहा कि फिलहाल मेरी मांग है कि शिलांग पुलिस सोनम की भाभी अनीता से भी पूछताछ करे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.