
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ता ही चला जा रहा है. इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है भारत की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तान के कराची पोर्ट तक पहुंच चुकी है. गुरुवार देर रात कराची शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला भारतीय नौसेना की तरफ से किया गया हो सकता है.
हालांकि, भारत सरकार या नौसेना की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन अगर वाकई कराची पोर्ट को निशाना बनाया गया है, तो यह पाकिस्तान के लिए केवल एक सैन्य हमला नहीं बल्कि आर्थिक और रणनीतिक रूप से पंगु बनाने वाला वार हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.