Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सीधी: ‘जैसे तड़प-तड़पकर मरी मां, वैसे ही मरे मेरा बाप…’ बेटी की मांग, हत्यारे पिता को हो फांसी

0

मध्य प्रदेश के सीधी में एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पति को पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. मृतक महिला कमर्जी थाना में हेड कॉन्सटेबल के पद पर तैनात थी. ड्यूटी से कभी-कभी देर से आने पर हेड कॉन्सटेबल का पति उसके साथ झगड़ा करता था. सोमवार को उसने महिला की हत्या ही कर दी.

सीधी के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी के जी 7 ब्लॉक में वीरेंद्र साकेत नाम के शख्स ने अपनी पत्नी सविता साकेत की हत्या कर दी. वह कमर्जी थाना में प्रधान आरक्षक के रूप में पदस्थ थीं, जिनकी उम्र 40 साल थी. दोनों के दो बच्चे हैं. एक 20 साल की बेटी आंचल और बेटा 22 साल का है, जो इंदौर में पढ़ाई करता था, जिस समय साकेत ने सविता की हत्या की. उस समय बेटी अपने ननिहाल में थी.

ड्यूटी से लेट पर आने पर करता था शक

आंचल ने बताया कि मम्मी पापा का विवाद बीते 4 सालों से चल रहा है, लेकिन मारपीट कभी नहीं हुई. कल मैं घर में नहीं थी, जिस वजह से यह विवाद हो गया. मैं होती तो शायद यह घटना नहीं होती. पापा मम्मी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करते थे. मम्मी पुलिस में थीं और ड्यूटी के दौरान कभी कभी रात को देर से घर आती थीं. इसी को लेकर पापा शक करते थे और मम्मी के साथ झगड़ा करते थे.

“पापा को फांसी की सजा होनी चाहिए”

बेटी आंचल ने पिता को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की. आंचल ने कहा, पापा को फांसी की सजा होनी चाहिए. जैसे मेरी मम्मी तड़प-तड़प कर मरी है. इसी तरह उसको भी तड़प तड़प के मरते देखना चाहती हूं. घटना के बाद मौके पर सीधी पुलिस अधीक्षक समेत कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं आरोपी घटना के तुरंत बाद अपनी बोलेरो से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.