Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

साली ने आधी रात को जीजा को बुर्के में मिलने बुलाया, फिर कर गई ऐसा खेल… सीक्रेट खुला तो दीदी की फटी रह गईं आंखें

मध्य प्रदेश के इंदौर में 1.5 करोड़ रुपये की लूटपाट कांड का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है. इस केस के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे. पुलिस की मानें तो इस पूरे केस की मास्टरमाइंड वही महिला है, जिसने अपने घर पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

पुलिस ने बताया- बुर्का पहनकर जिन दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था उनमें से एक बर्खास्त पुलिसवाला ही है. इतना ही नहीं बर्खास्त पुलिसकर्मी की साली ही इस मामले में फरियादी है उसके ही फ्लैट में ये चोरी हुई थी. इसके कारण मामले में उसकी भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है.

इंदौर के पलासिया थाना इलाके में 13 मार्च को शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप में रहने वाली पार्लर संचालिका शिवाली जादौन ने अपने फ्लैट से 4 बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि सुबह वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी, और जब दो घंटे बाद लौटी तो फ्लैट का दरवाजा टूटा हुआ था, घर की अलमारी में रखे चार बैग गायब थे इनमें से तीन बैग उसके लिव इन पार्टनर अंकुश के थे. जांच में पता चला कि बैग में प्रॉपर्टी डील से जुड़े लगभग डेढ़ करोड़ रुपये रखे गए थे.

शिवाली जादौन का जीजा

वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहने दो आरोपी नजर आए थे जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी. अब पुलिस को इसमें सफलता मिल गई है और चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने बुर्का पहनकर चोरी करने वाले दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक बर्खास्त पुलिसकर्मी है जो कि फरियादी शिवाली जादौन का जीजा है.

लिव-इन पार्टनर पर शक

बताया जा रहा है कि शिवाली काफी समय से अंकुश के साथ लिव-इन में रह रही थी, लेकिन उसे डर था कि वह कभी भी उसे छोड़ सकता है. अंकुश अक्सर अपने व्यापार के रुपये शुभ लाभ प्राइम टाउनशिप के फ्लैट में लाकर रखता था. इस बात की जानकारी शिवाली ने अपने जीजा धीरू थापा को दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई. उधर, आरोपी शिवाली की बहन इस पूरे केस को जानकर हैरान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.