Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ससुर बनना चाहता था बहू का ‘बॉयफ्रेंड’, नदी किनारे मिलने बुलाया, लेकिन हो गया खेला

बिहार के कैमूर में कुछ दिन पहले 50 साल के शख्स की लाश चने के खेत से मिली थी. मामला हत्या का लग रहा था. पुलिस इस केस की जांच में जुटी थी. अब जाकर हत्याकांड की ये गुत्थी सुलझी है. शख्स की हत्या उसी की बहू ने की थी. बहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बहू ने इसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए.

घटना मुखराव गांव के बधार गांव की है. 50 वर्षीय रामाशीष बिंद की हत्या के मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया. पुलिस ने मृतक की बड़ी बहू गुड़िया देवी पति कुंज बिहारी बिंद को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. फिर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे भभुआ जेल भेज दिया गया. ससुर आरोपित बहु के साथ अवैध संबंध के लिए दबाव बना रहा था. यही हत्या की मुख्य वजह बना. तंग आकर गुड़िया ने अपने ससुर की हत्या कर दी.

ससुर कर रहा था ब्लैकमेल

थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद रामाशीष बिंद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई. जांच में पता चला कि सुबह पांच बजे के करीब कॉल किया गया था. यही कॉल खुलासे की मजबूत कड़ी बना.पुलिस को पूछताछ के दौरान गुड़िया ने बताया कि उसका एक अन्य लड़के के साथ अफेयर था. इसकी भनक ससुर को हो हुई तो वह भी अवैध संबंध बनाने की मांग करने लगा. बहू ने इसका विरोध किया लेकिन ससुर मान ही नहीं रहा था. गुड़िया ने अपनी सास और ननद को भी इस बारे में जानकारी दी लेकिन सब उसे ही गलत ठहराने लगे. गुड़िया का पति बाहर रहता था.

नदी किनारे चने के खेत में बुलाया

होली में गुड़िया अपने मायके आ गई लेकिन उसका ससुर फोन कर उस पर मिलने का दबाव बनाता रहा. आखिरकार गुड़िया ने उसे मारने का प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, मंगलवार को तीन बजे अपने मायके से मुखराव के लिए निकली. शाम सात बजे ससुर बक्सर जिले के खीरी गांव उसे लेने गया. ससुर उसे नदी के किनारे चने के खेत में ले गया. इस दौरान उसने गुड़िया के साथ संबंध बनाए. गुड़िया ने मौका पाते ही ससुर की हत्या कर दी. फिर वहां से मायके आ गई. कपड़े बदल कर दोपहर को ससुराल मुखराव पहुंची और ससुर की मौत का मातम मनाने लगी. हालांकि पुलिस को हत्याकांड में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है. पुलिस अभी भी इस मामले के जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.