Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

सतना में बसपा नेता की हत्या, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बसपा में हुए थे शामिल

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले में बसपा नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। मामला जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महादेव मोहल्ले का है। जहां बसपा नेता शुभम साहू पर रविवार रात साढ़े 12 बजे अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। शुभम को घायल हालत में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुभम का अपने ही मोहल्ले के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात के समय मौके-ए-वारदात पर उनके साथ कौन कौन लोग या अकेले थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शुभम पहले यूथ कांग्रेस में महामंत्री और एनएसयूआई में सचिव रह चुके थे। बीते दिनों वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.