Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

शेयर मार्केट ने भरी रॉकेट सी रफ्तार, अनिल अंबानी के घर हुई पैसौं की बौछार

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख देखा गया. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी रॉकेट की रफ्तार से भागने लगे. मार्केट खुलने के साथ ही सेंसेक्स में जहां 600 पॉइंट तक की तेजी रही, तो निफ्टी भी 25,000 पॉइंट के लेवल को पार कर गया. इधर बाजार ने तेजी पकड़ी और उधर अनिल अंबानी के घर पैंसों की बौछार होने लगी. मौजूदा समय में उनके सितारे काफी चमक बिखेर रहे हैं.

बीएसई का 30 शेयर का इंडेक्स Sensex 81,928.95 अंक पर खुला, जबकि देखते ही देखते सुबह 9 बजकर 30 मिनट से पहले इसने 82,397.60 अंक के हाई लेवल को छू लिया. शुक्रवार को सेंसेक्स 81,721.08 अंक पर बंद हुआ था.

कुछ ऐसा ही नजारा एनएसई के 50 शेयर के इंडेक्स Nifty 50 पर देखने को मिला. निफ्टी की शुरुआत 24,919.35 अंक पर हुई और इसने भी सुबह साढ़े नौ बजे से पहले 25,055.95 पॉइंट के हाई लेवल को टच किया. जबक फ्राइडे को निफ्टी 24,853.15 अंक पर बंद हुआ था.

क्यों रॉकेट बना शेयर बाजार?

भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की खबर ने मार्केट को बूम देने का काम किया है. देश की इकोनॉमी को लेकर आई इस पॉजिटिव खबर ने मार्केट में इंवेस्टर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने का काम किया. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों से भी मार्केट को दम मिली.

एपल के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को नजरअंदाज करके भारत में निवेश बरकरार रखने और आईफोन का प्रोडक्शन करते रहने जैसी खबरों ने बाजार को इंडिया के फ्यूचर को लेकर पॉजिटिव नोट दिया. वहीं ट्रंप टैरिफ की धमकी के असर को कम किया. इससे भी बाजार को बल मिला.

इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी हरियाली देखने को मिली. जापान का निक्की 225 ग्रीन जोन में खुला. वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी की शुरुआत भी 0.55 प्रतिशत चढ़कर हुई.

अनिल अंबानी के घर हुई पैसों की बौछार

शेयर बाजार की इस तेजी का फायदा अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के स्टॉक प्राइस में देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में ही कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 54.04 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया. इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 21,792.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

रिलायंस पावर का शेयर शुक्रवार को 51.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ था. इस तरह रिलायंस पावर के निवेशकों को 15 मिनट से भी कम वक्त में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनकम हुई.

हालांकि इस तेजी के चलते रिलायंस पावर के शेयर में बिकवाली देखी गई और जल्द ही ये शुक्रवार के स्तर से नीचे आ गया. सुबह 10 बजे के आसपास इसका शेयर एक प्रतिशत घटकर 50.39 रुपये तक के लेवल पर आ गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.