Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मुंबई और पंजाब में जो हारेगा, बाहर होगा! रोमांचक हुई IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने की लड़ाई

10 टीमों का दंगल अब 4 टीमों पर आकर खड़ा है. यही वजह है कि IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने की लड़ाई अब और रोमांचक हो गई है. ग्रुप स्टेज के 69वें मैच में 26 मई को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. इन दोनों टीमों में से जो हारेगी, वो अब बाहर होगी. उसे खिताब जीतने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा. वहीं जीतने वाली टीम ना सिर्फ पॉइंट्स टेबल की पहली टीम बन जाएगी बल्कि उसे IPL 2025 की ट्रॉफी के करीब पहुंचने के दो मौके भी मिलेंगे. हम यहां हुई IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने की लड़ाई में टॉप टू पोजिशन की बात कर रहे हैं. मुंबई और पंजाब उन्हीं दो टीमों में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगे.

मुंबई और पंजाब के लिए बड़ा मैच

पॉइंट्स टेबल में फिलहाल मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है. उसके 13 मैचों के बाद 16 अंक हैं. हालांकि, 1.292 का उसका रन रेट काफी बेहतर है. वहीं पंजाब किंग्स अभी दूसरे नंबर पर है. उसके 13 मैचों में 17 अंक हैं. जबकि प्रीति जिंटा की टीम का रनरेट 0.327 का है. 25 मई को CSK से अपना आखिरी ग्रुप मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जरूर है, मगर मुंबई और पंजाब के मुकाबले के बाद उसके लिए हालात बदलने वाले हैं. वो नीचे खिसकती दिखेगी. क्योंकि, CSK से हार के बाद ना तो उसके अंकों में इजाफा हुआ और ना ही रनरेट में. मुंबई और पंजाब दोनों इसी का फायदा उठाना चाहेंगी.

मुंबई और पंजाब में कौन बनेगा नंबर 1?

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी गुजरात टाइटंस के 14 मैचों के बाद 18 अंक हैं और उसका रन रेट 0.602 से गिरकर 0.254 पर आ गया है. ऐसे में अगर मुंबई और पंजाब में से जो भी जीता वो गुजरात को पीछे छोड़कर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा. वहीं हारने वाली टीम का टॉप टू में जगह बनाने का सपना यहीं चूर-चूर हो जाएगा.

क्या है मुंबई का समीकरण?

मुंबई अगर पंजाब किंग्स को हरा देती है तो उसके 14 मैचों में 18 अंक हो जाएंगे. और उस सूरत में बेहतर रनरेट होने की वजह से वो गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ देगा. गुजरात टाइटंस खिसककर नंबर दो पर आ जाएगा. वहीं टॉप टू से बाहर होकर पंजाब किंग्स नंबर 4 पर झूलता दिखेगा.

क्या है पंजाब का समीकरण?

वहीं अगर पंजाब ने मुंबई इंडियंस को हराया तो उसके 14 मैचों में 19 अंक होंगे और वो फिर पहले नंबर पर पहुंच जाएगी. ऐसा होने पर मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में जहां पर है, वहीं रहेगा. मतलब कि वो अपने नंबर 4 की पोजिशन पर ही रहेगा. गुजरात टाइटंस इस सूरत में भी खिसककर नंबर दो पर आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.