Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

शिवाय गुप्ता किडनैप केस में बड़ा खुलासा, रिश्तेदार ही निकले किडनैपर्स

 ग्वालियर के बहुचर्चित शिवाय गुप्ता किडनैप केस में अब नया और चौकानें वाला खुलासा हुआ है। शिवाय के किडनैप की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उसके मामा और मौसी के परिवार से जुड़े हुए लोगों ने रची थी। आरोपी परिवार की आर्थिक स्थिति से भली भांति वाकिफ थे। इसलिए ये सब सोची समझी साजिश थी और उन्होंने सोच समझकर कर ही शिवाय को किडनैप कर 50 लाख रुपए की फिरौती की प्लानिंग की थी। लेकिन जब ग्वालियर-चंबल की पुलिस का दवाब और राजनीतिक सुर्खियों में केस आने की वजह से आरोपी शिवाय को मुरैना के ईंट भट्टों पर छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी थी इस मामले में मुरैना पुलिस ने इस अपहरणकांड से जुड़े राहुल गुर्जर ओर बंटी गुर्जर को एक शॉर्ट ने पकड़ लिया। अब ग्वालियर पुलिस न्यायिक प्रक्रिया के बाद आरोपियों को ग्वालियर ला रही है, जिससे किडनैपिंग की असली वजह समाने आ सकें। पुलिस के मुताबिक इस अपहरणकांड में दो लोगों का हाथ नहीं है, बल्कि पांच से ज्यादा लोग शामिल है।

वहीं मुरैना में हुए शॉर्ट एनकाउंटर के वीडियो पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है आरोपियों ने किसी नेता के कहने पर मुरैना में सरेंडर किया है, उसके बाद मुरैना पुलिस ने नाटकीय अंदाज में एनकाउंटर किया है। फिलहाल ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना की ओर एक एसआईटी का गठन किया हुआ है जो इस मामले की पड़ताल में लगे हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.