Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

शिवपुरी में ट्रकों ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है और दो भाइयों की मौत हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब दो ट्रक ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। इस हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों भाई ट्रैक्टर का टायर बदल रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया था, प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म किया ,यह घटना सुरवाया थाना क्षेत्र की है।

मोहनगढ़ के दो सगे भाई मस्तराम गुर्जर और सेवाराम गुर्जर अपने ट्रैक्टर का पहिया बदल रहे थे और ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा हुआ था। इसी बीच शिवपुरी से झांसी की तरफ जा रहे दो ट्रक एक दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर – ट्रॉली से टकरा गए और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, उसके नीचे दबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.