Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

शरीर पर गहरे जख्म के निशान… क्या गर्लफ्रेंड के भाइयों ने ही किया मुन्ना का मर्डर? रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

बिहार के जमुई रेलवे स्टेशन के समीप कटौना ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पेंगही गांव निवासी 26 साल के मुन्ना कुमार रविदास के रूप में हुई है. परिजनों ने इस मौत को दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है. उनका कहना है कि मृतक ने छह माह पूर्व अपने ही गांव की युवती बिंदु कुमारी से प्रेम विवाह किया था, जिसका ससुराल पक्ष विरोध कर रहा था.

शादी के बाद मुन्ना अपनी पत्नी के साथ चेन्नई चला गया था, जहां वह एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. तीन महीने पहले बिंदु के भाई गुड्डू कुमार की शादी में उसे मायके लाया गया, जिसके बाद से वह वहीं रह रही थी. मृतक की मां रंजू देवी और बहन विद्या कुमारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुन्ना को उसके साले गुड्डू, दिवाकर और राजू ने फोन कर घर बुलाया था, यह कहकर कि ‘हम सुलह कर एक साथ रहेंगे.’

पहले से थी हत्या की आशंका

मुन्ना चेन्नई से घर आने के क्रम में रात करीब 8:30 बजे जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से उसे उसके सालों ने उसे रिसीव किया, लेकिन घर नहीं आने दिया.परिजनों का आरोप है कि राजू, जो ITBP में जवान है, ने पूरे षड्यंत्र की रूपरेखा तैयार की और गुड्डू व दिवाकर के साथ मिलकर मुन्ना की हत्या कर दी. बहन विद्या का कहना है कि उन्हें भी इन लोगों से धमकी मिल रही थी और हत्या की आशंका पहले से ही थी.

मृतक की जेब से मिला था सुसाइड नोट

मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे परिजनों ने फर्जी बताया और कहा कि वह मुन्ना की हैंडराइटिंग नहीं है. रेल डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने कहा कि शव रेलवे ट्रैक पर स्टेशन के होम और आउट सिग्नल के बीच मिला है. प्रारंभिक जांच और एफएसएल टीम की रिपोर्ट के अनुसार, हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है. उन्होंने बताया कि जांच के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से काम हो रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

जन्मदिन के दिन मौत

यह विडंबना ही है कि मुन्ना की मौत उसी दिन हुई, जो उसका पहला जन्मदिन था. मां रंजू देवी ने बताया कि मुन्ना यह उम्मीद लेकर लौटा था कि पत्नी से विवाद खत्म होंगे और वह उसे लेकर फिर से चेन्नई चला जाएगा. लेकिन, किसे पता था कि यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा.मुन्ना के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान थे. परिजनों ने कहा कि उसे बेरहमी से पीटा गया और फिर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया ताकि यह दुर्घटना जैसा प्रतीत हो.

घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है. परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं ग्रामीणों में भी घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. विद्या कुमारी, मृतक की बहन का कहना है ‘मेरे भाई को मेरे ससुराल वालों ने धमकी दी थी, उसी ने मिलकर मारा है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.