Logo
ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
Header Ad

वो 25 मिनट…कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताई पाकिस्तान के खिलाफ चले ऑपरेशन सिंदूर की इनसाइड स्टोरी

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. इस हमले की पूरी जानकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुनिया के सामने रखी है. इस ऑपरेशन में 25 मिनट लगे हैं, भारतीय सेना ने सिर्फ 25 मिनट के समय में 25 भारतीयों और 1 नेपाली नागरिक की मौत का बदला ले लिया है.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया 7 मई की रात को 1.05 बजे भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और POK में घुस कर ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और ये ऑपरेशन करीब 25 मिनट तक चला, उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय वायु सेना ने सिलसिलेवार तरीके से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैम्पों को तबाह किया.

25 मिनट और आतंकी तबाह

सोफिया कुरैशी के बयान के मुताबिक भारतीय वायु सेना के करीब 25 मिनट तक पाकिस्तान की सीमा में रहे और इस दौरान उन्होंने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. ये सभी वो ठिकाने थे जहां से भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रची गई थी और भविष्य में हमलों की योजना बनाई जा रही थी. उन्होंने निशाना बनाए गए सभी ठिकानों के बारे में विस्तार से बताया और ये भी कि कौन से कैंम्प से किन हमलों की साजिश रची गई थी.

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को कितना हुआ नुकसान

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर करते पाकिस्तान और POK के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. खबरों के मुताबिक इस हमले में करीब 100 आतंकी मारे गए हैं. हमले के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल हैं और सरकार की ओर से नागरिकों के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं पाकिस्तान के संचार मंत्री तरार ने इस हमले का जवाब देने की धमकी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.