Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

‘वो मेरे मुन्ना को ले जा रहे…’ मासूम भाई को लेकर मंदिर जा रही थी बहन, बोलेरो से आए बदमाश, गोद से छीनकर ले गए बच्चा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला मुख्यालय पर स्थित टिल्लर कॉलोनी में एक ढाई साल के मासूम का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. बदमाश बोलेरो गाड़ी में आए और बच्चे को उसकी मौसेरी बहन के हाथ से छीनकर फरार हो गए. कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक घटना आगर की टिल्लर कॉलोनी की है, जहां रविवार सुबह करीब 10 बजे एक ढाई साल के मासूम को किडनैप कर लिया गया.

बच्चा अपनी मौसेरी बहन रोशनी के साथ मंदिर जा रहा था, तभी अचानक बोलेरो में आए 4-5 बदमाशों ने उसे जबरन छीन लिया. इस दौरान बहन रोशनी ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बच्चे को बडोद रोड की ओर लेकर भाग गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि बच्चे के पिता पर भी शक जताया जा रहा है.

पिता पर किडनैपिंग का शक

पिता पर बेटे का अपहरण करने का शक इसलिए जा रहा है क्योंकि एक साल पहले भी वह बच्चे को ले गया था. उस वक्त पुलिस ने पश्चिम बंगाल से उसे बरामद किया था और कोर्ट ने मां को बच्चे की कस्टडी सौंपी थी. अब पुलिस इस अपहरण की हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चे के पिता की साजिश है या फिर किसी अन्य गिरोह का काम है.

गोद में से छीनकर ले गए बदमाश

बदमाश दिनदहाड़े इस तरह से बच्चे को गोद में से छीनकर ले गए और बच्चे की बहन देखती रह गई. उसने शोर मचाया और कहा- वो मेरे मुन्ना को ले जा रहे…’ , लेकिन तब तक आरोपी बच्चे को लेकर बोलेरो से फरार हो गए थे. अब बच्चे की मां उसके लिए बेहद परेशान है और उसे ढूंढ़ने की मांग कर रही है. पुलिस ने जल्द ही बच्चे को ढूंढ़ने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में भी जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.