Logo
ब्रेकिंग
हिमाचल के 36 मंदिरों में 419 करोड़ का चढ़ावा: बाबा बालक नाथ मंदिर सबसे आगे, विधानसभा में पेश हुए आंक... 400 साल पुराने कुतुब शाही मकबरे के पास मिली रहस्यमयी सुरंग, अवैध खुदाई के आरोपों पर हंगामा शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी: शादी के दिन ही दुल्हन हुई फरार, कडप्पा पुलिस ने महिला को दबोचा दिल्ली के निहाल विहार में सनसनीखेज वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या काशी में उमड़ा आस्था का महासैलाब: 20 दिन में 56 लाख पार हुआ आंकड़ा, शेष दिनों में 80 लाख पहुंचने का ... राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पुणे COEP में भारी बवाल, 40-50 कांग्रेस कार्यकर्त... दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु...
Header Ad

Chhaava की 30वें दिन की कमाई को छू भी नहीं पाई ‘द डिप्लोमैट’, जॉन अब्राहम की फिल्म के हाथ लगे बस इतने पैसे!

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा का जलवा लगातार सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज का आज 31वां दिन है. इसी के साथ छावा का बॉक्स ऑफिस एक महीना पूरा हो गया है. वहीं 14 मार्च को होली के मौके पर जॉन अब्राहम भी अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ लेकर आए हैं. होली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया गया है. लेकिन कमाई के मामले में जॉन की फिल्म विकी की छावा की 30वें दिन की कमाई को भी नहीं टक्कर दे पा रही है.

जहां फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की रिलीज का तीसरा दिन है. वहीं फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘द डिप्लोमैट’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया है. जॉन की इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ के साथ शुरुआत की थी. उम्मीद की गई थी कि अगला दिन बेहतर होगा. लेकिन कुछ खास फर्क कमाई पर नहीं पड़ा है. ‘द डिप्लोमैट’ ने दो दिन में टोटल 8.5 करोड़ की कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर पूरा हुआ एक महीना

वहीं बात करें विकी कौशल की छावा की तो इस फिल्म ने रिलीज के 30वें दिन भी धमाका कर दिया है. छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 30वें दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया है. यानी जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ से दो गुना ज्यादा. वहीं ये तो छावा के 30 वें दिन की कमाई है, जिसे जॉन की फिल्म छू भी नहीं पाई है. छावा का टोटल कलेक्शन भारत में अब 554.75 करोड़ हो चुका है. वहीं दुनिया भर में ये फिल्म 700 करोड़ पार पहुंच गई है.

रियल स्टोरी पर बेस्ड है जॉन की फिल्म

‘द डिप्लोमैट’ को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड है. जॉन अब्राहम ने अपनी इस फिल्म के जरिए लोगों तक इंडियन डिप्लोमैट जेपी सिंह की कहानी को पहुंचाने की कोशिश की है. जेपी सिंह ने पाकिस्तान में फंसी दिल्ली की उज्मा अहमद को भारत वापस लाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया था. जॉन इस फिल्म में जेपी सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.