Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

लुधियाना में गंदे नाले का रौद्र रूप, लोगों में मची हाहाकार

0

लुधियाना: शिवा जी नगर, इस्लामगंज, हरगोबिंद नगर में से होकर निकल रहे गंदे नाले को पक्का करने के प्रोजैक्ट को लेकर नगर निगम अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसके तहत नाले के साथ से गुजर रही सीवरेज लाइन से जुड़े मैनहोल फटने से साथ लगते इलाके राम नगर, धर्मपुरा की गलियों-सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। पानी का लेवल बढ़ता देख लोगों में हाहाकार मच गई।

इस संबंध में सूचना मिलने पर विधायक अशोक पराशर पप्पी मौके पर पहुंचे और नगर निगम की टीम को बुलाया। हालांकि नाले में जमा गैस की निकासी का इंतजाम न होने की वजह से सीवरेज लाइन फटने की चर्चा हो रही है लेकिन ओ. एंड एम. सैल के मुलाजिमों द्वारा सीवरेज ब्लॉक होने की बात कही जा रही है जिस समस्या के समाधान के नाम पर सड़क को तोड़ना पड़ा और जेटिंग व सुपर सक्शन मशीनें मंगवाई गईं लेकिन देर रात तक सीवरेज जाम का प्वाइंट नहीं मिला जिसके चलते चारों तरफ सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से इलाके में रहने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.