Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

लुधियाना में गंदगी के माहौल में रहने को मजबूर हुए लोग, मची हाहाकार

लुधियाना: ग्लाडा की स्ट्राम सीवरेज लाइन बंद होने की वजह से भामिया रोड के बाद ताजपुर रोड के साथ लगता एरिया भी ओवरफ्लो होने लगा है जिसके तहत पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों द्वारा प्रर्दशन किया गया। यहां बताना उचित होगा कि ग्लाडा द्वारा चंडीगढ़ रोड के साथ लगते इलाकों में से बरसाती पानी की निकासी के नाम पर जो लाइन डाली गई थी, उसकी आड़ में सीवरेज के साथ कैमिकल युक्त पानी जाने की शिकायत मिलने पर संत सीचेवाल ने बुड्ढे नाले में गिरने वाला प्वाइंट बंद करवा दिया था।

जिसके बाद यह पानी जमालपुर, भामियां रोड पर ओवरफलो हो गया। इस समस्या का 5 दिन तक समाधान न होने पर नगर निगम द्वारा दोबारा स्ट्राम सीवरेज लाइन का डिस्चार्ज बुड्ढे नाले में छोड़ने की कोशिश की जिसे संत सीचेवाल ने उसे एक बार फिर नाकाम कर दिया जिसके चलते इस स्ट्राम सीवरेज लाइन के जरिए बुड्ढे नाले में गिरने वाला पानी अब सैक्टर 32, संजय गांधी कालोनी व ई .डब्ल्यू .एस. कालोनी में ओवरफलो होने लगा है।

यह गंदा पानी सड़कों-गलियों पर जमा होने के बाद अब सीवरेज जाम होने की वजह से लोगों के घरों में भी बैक मार रहा है। इन हालातों से परेशान लोगों द्वारा ताजपुर रोड पर धरना दिया गया, लोगों के मुताबिक सीवरेज जाम के कारण गंदगी के माहौल में रहने के लिए मजबूर हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

चीफ इंजीनियर रविंद्र गर्ग ने कहा, “ग्लाडा की स्ट्राम सीवरेज लाइन का बुड्ढे नाले में डिस्चार्ज बंद होने की वजह से भामिया रोड के बाद ताजपुर रोड के साथ लगते एरिया में पानी की निकासी न होने की जो समस्या आ रही है, उसके समाधान के लिए नगर निगम की टीम द्वारा लगातार कोशिश की जा रही है। जिसके तहत सीवरेज लाइन को दूसरे प्वाइंट के साथ लिंक किया जा रहा है और सीवरेज लाइनों की सफाई भी की जा रही है। जहां तक संजय गांधी कालोनी व ई .डब्ल्यू .एस. कालोनी में ओवरफलो होने का सवाल है, यह एरिया ग्लाडा के पास है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.