Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

लड़की बोली- नहीं करूंगी तुझसे शादी, बौखलाए युवक ने सरेराह काट दी नाक

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. घटना भोपाल के गांधीनगर इलाके की है. यहां एक शख्स के शादी के प्रपोजल को लड़की ने ठुकरा दिया. लड़की के इनकार से शख्स गुस्से में आ गया. उसने फिर लड़की की नाक ही काट डाली. आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में की गई है. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. आरोपी दिनेश पीड़ित लड़की पर कुछ दिनों से दबाव डाल रहा था कि वो उससे शादी कर ले, लेकिन लड़की ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. इसी पर आरोपी बौखला गया और लड़की पर चाकू से वार करके उसकी नाक काट दी. लड़की की शिकायत के अनुसार, पीड़िता 12वीं पास है. वो गांधी नगर की निवासी है. गांधी नगर में वो अपने परिवार के साथ रहती है.

लड़की जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बिठाया

आरोपी भी पहले गांधी नगर में रहता था. अब वो सीहोर में रहता है. घटना गुरुवार को हुई. पीड़ित लड़की का आरोप है कि गुरुवार दोपहर को 12 बजे आरोपी भोपाल से सीहोर जा रहा था. लड़की गांधी नगर में कॉलेज जा रही थी. लड़की के एयरपोर्ट ब्रिज पर पहुंचते ही आरोपी स्कूटी पर पीछे से आया और उसको रोका. फिर उसने पीड़ित लड़की को जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बिठाया और बात करने के लिए आईटी पार्क में ले गया.

घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार

आरोपी ने स्कूटी की डिग्गी में से चाकू निकाला और फिर लड़की पर दबाव डाला कि वो उससे शादी कर ले. पीड़िता ने शादी करने से साफ मना कर दिया. बोली- मैं तुझसे शादी नहीं करूंगी. यह सुनकर आरोपी गुस्से में आ गया और उसकी नाक काट दी. फिर मौके फरार हो गया. पीड़िता वहीं दर्द से कराहती रही. किसी तरह उसने अपनी मां को फोन किया और सारी आपबीती बताई.

इसके बाद पीड़िता की मां तुंरत उसके भाई के साथ मौके पर पहुंची. फिर पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद उसको अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.