Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया

रीवा। रीवा में अपने ही दोस्त का गला रेतकर नृशंस हत्या करने वाले क्रूर दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के साथ-साथ उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया जिसने इस पूरे हत्याकांड का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद किया था।

हत्या की वजह आरोपित और युवक अभिषेक के बीच गोवंश की तस्करी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से हत्या की सही वजह जानने सहित वारदात में उपयोग किए गए हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।

7 मई को हुई थी हत्या

दरअसल गत 7 मई को रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र स्थित भौखरी के जंगल में पिपरहा गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी नामक युवक की बेरहमी गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में खास बात यह थी कि आरोपियों ने गला रखने का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद किया फिर उसके परिवार वालों को भेज दिया।

वीडियो से लोकेशन खोज जंगल में पहुंची पुलिस

इलाके में हुए इस हत्याकांड के वीडियो के वायरल होते ही परिजन और ग्रामीण सहित पुलिस महकमे में हड़कंप मचा कर रख दिया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद भौखरी के जंगल में पहुंचकर युवक की लाश को बरामद किया। इधर आरोपित पुलिस की गिरफ्त से भाग खड़ा हुआ।

जिसने वीडियो बनाया उस तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपित रजनीश मिश्रा उर्फ भोले सहित उसके साथी राजकुमार केवट उर्फ बोक्का निवासी ग्राम कररिया थाना सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अधिकृत रूप से इस हत्याकांड अब तक खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपित रजनीश और अभिषेक दोनों गोवंश की तस्करी का काम करते थे, और इसी तस्करी में मिलने वाले पैसों के हिस्से बांट को लेकर दोनों के बीच विवाद होना बताया गया है।

शराब पार्टी के लिए बुलाया था

इसी के चलते आरोपी ने प्लानिंग से अभिषेक को अपने एक साथी के साथ मिलकर शराब पार्टी करने बुलाया, जहां शराब पार्टी के बाद आरोपित अपने साथी के साथ मिलकर अभिषेक का ना सिर्फ गला रेतकर हत्या की बल्कि गला रेतने का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर उसे वायरल कर दिया था।

गौरतलब है की इस हत्याकांड का आरोपियों ने जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, वह बेहद ही वीभत्स और रूह कंपा देने वाला था। फिलहाल पुलिस हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.