Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

रणवीर इलाहाबादिया के जिस सवाल पर हुआ बवाल , 10 साल पहले इस कॉमेडियन ने भी पूछा था

समय रैना को शो इंडियाज गॉट लेटेंट इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में है, हालांकि बहुत से लोग इस शो को देखते हैं. लेकिन ये लोगों के बीच चर्चा में तब आया जब यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इसके हालिया एपिसोड में शामिल हुए. दरअसल, उन्होंने शो में मजाक करने के दौरान एक कंटेस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर भद्दा सवाल पूछ दिया. जब एपिसोड की ये क्लिप लोगों के बीच आई, तो लोगों ने इसके खिलाफ बोलना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं दोनों पर कानूनी कार्रवाई भी की गई है.

अब इस मामले में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक और कॉमेडियन ने इस सवाल को पूछा हुआ है. खास बात ये है कि उन्होंने ये सवाल किसी कंटेस्टेंट से नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी और अमेरिकी डांसर और एक्टर लॉरेन गॉटलिब के सामने पूछा था. कॉमेडियन कनन गिल का ये वीडियो काफी वक्त पुराना है, जैकी भगनानी और लॉरेन गॉटलिब उनके शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आए थे. साल 2015 में जैकी भगनानी की फिल्म वेलकम टू कराची रिलीज हुई थी, जिसकी प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स कनन गिल के शो पर गए थे.

करना पड़ रहा आलोचनाओं का सामना

फिल्म की प्रमोशन के वक्त कॉमेडियन ने एक गेम के दौरान स्टार्स के सामने ये सवाल रखा था. इस सवाल को सुनते ही दोनों स्टार हंसने लगे थे. हालांकि, ये सवाल एक ऑस्ट्रेलियाई शो ट्रूथ एंड ड्रिंक में भी पूछा गया था. सभी का कहना है कि इस सवाल की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई शो से ही हुई है. लेकिन जो भी हो इस सवाल से रणवीर को लोगों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है.

अपूर्वा मखीजा की भी बढ़ी हैं मुश्किलें

वहीं इस मामले के बढ़ जाने के बाद से समय ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं. शो कि विवाद भरे इस एपिसोड में इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर रेबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी भी शामिल हुए थे. इसमें अपूर्वा को लेकर भी कई सारे बवाल हुए हैं, उन्होंने ने भी शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से गलत तरीके से बात की थी, जिसको लेकर लोगों में गुस्सा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.