Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

रडार पर आए सरकारी बाबू, अचानक की Raid, मचा हड़कंप

गुरदासपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) हरजिंदर सिंह बेदी द्वारा आज सुबह ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी गुरदासपुर के  कार्यालय की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बी.डी.पी.ओ. गुरदासपुर सहित समूचा स्टाफ गैर-हाज़िर पाया गया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर द्वारा बी.डी.पी.ओ. सहित गैर हाजिर स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)  हरजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष जाँच मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने सुबह 9:10 बजे बी.डी.पी.ओ. कार्यालय गुरदासपुर की जाँच की, जिसके दौरान बी.डी.पी.ओ. गुरदासपुर सहित समूचा स्टाफ गैर-हाजिर था। कार्यालय में उस समय सिर्फ एक मनरेगा कार्यकर्ता ही उपस्थित था।

उन्होंने कहा कि बी.डी.पी.ओ. समेत गैर हाजिर स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और यदि उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयोंं में देरी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह जाँच मुहिम लगातार जारी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.