Logo
ब्रेकिंग
Chandigarh Property News: स्टांप ड्यूटी बढ़ने से खरीदारों ने टाला फैसला, मोहाली की तरफ रुख कर रहे लो... Kurukshetra News Today: 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर और नुक्कड़ नाटक का ह... Chandigarh Market News: सेक्टर-27 और 28 के दुकानदारों ने जताई चिंता, कहा- डिजिटल भुगतान पर शुल्क से ... Gurugram News Update: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, एक ही बाइक पर मिले 113 चालान Anti Narcotics Cell Panchkula: उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर अरेस्ट, इंजीनियरिंग ... Hit and Run Case Update: गुरुग्राम पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, कार बरामद होने के बाद भी पूछताछ ... Jaipur Police Action: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्... Faridabad New Urban Area: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 11,895 एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, 51 गांवों के... Bareilly Manorama Death Mystery: बरेली में मनोरमा हत्याकांड का खुलासा, बीमारी से मौत का झूठा बहाना ब... Allahabad High Court Lucknow Bench: गोंडा कस्टोडियल डेथ मामले में आरपीएफ के दो जवानों की अग्रिम जमान...
Header Ad

मैहर में 43 दिनों में रिकॉर्ड 47.3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नवरात्र से 6 गुना संख्या

 मैहर: मैहर मां शारदा मंदिर दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है।

विगत 43 दिनों में नवरात्र से ज्यादा श्रद्धालु मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। अमूमन नवरात्र के समय जहां 7 से 8 लाख श्रद्धालु मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किया करते थे।

43 दिनों में तकरीबन 48 लाख लोगों ने किए दर्शन

वहीं प्रयागराज में चल रहे कुंभ से वापसी या जाते समय 43 दिनों में तकरीबन 48 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। जानकारी देते हुए मैहर कैरेक्टर रानी बाटड ने बताया कि मैहर के इतिहास में अब तक श्रद्धालुओं की संख्या नया कीर्तिमान बना दी है।

22 लाख श्रद्धालुओं ने किया भोजन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। मंदिर प्रांगण में बनाए गए स्लॉट में तकरीबन 22 लाख श्रद्धालुओं को भोजन भी कराया गया है।

इन तारीखों को पहुंचे ज्यादा श्रद्धालु

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक 43 दिनों में लगभग 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयों ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन किये।

इसके अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए। इसके बाद 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।

मुंडन मुहूर्त पर भी भीड़

इसी प्रकार फरवरी माह में 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार, 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किए।

इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को 1 लाख 36 हजार 509, शनिवार 22 फरवरी को 1 लाख 16 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।

23 फरवरी को 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये। इस दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.