
मध्य प्रदेश के जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे 22 साल जूनियर डॉक्टर शिवांश गुप्ता की आत्महत्या की खबर ने पूरे मेडिकल कॉलेज और शहर को झकझोर कर रख दिया है. मूल रूप से रीवा के रहने वाले शिवांश एक संपन्न, सुशिक्षित और प्रतिष्ठित डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके माता-पिता गुड़गांव में डॉक्टर हैं और दोनों बहनें भी चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत हैं और शिवांश दोनों बहनों में इकलौता भाई था.
ऐसे परिवार से आने वाले होनहार छात्र के इस आत्मघाती कदम ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो उसे यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा? डीन डॉ. नवनीत सक्सेना के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 12 बजकर 20 मिनिट पर सूचना मिली कि हॉस्टल नंबर 4 के रूम नंबर 101 में रहने बाले MBBS फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर छात्र शिवांश गुप्ता की हालत गंभीर है और उसे तुरंत इलाज की आवश्यकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.