Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

महाराष्ट्र में 45, दिल्ली में 23 नए मरीज…कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन

साल 2020 में पूरी दुनिया को डरा देने वाला कोरोना वायरस अब एक बार फिर पैर पसार रहा है. यही कारण है कि लगातार बढ़ रहे मामले अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में कोविड-19 का नए वैरिएंट JN.1 के मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक से नए मामले सामने आ रहे हैं. नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है और अस्पतालों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं.

पिछले 24 घंटों की बात करें तो अकेले महाराष्ट्र में 45 नए मामले सामने आए हैं. इनमे 35 मुंबई से है जबकि 4 पुणे,2 कोल्हापुर,2 रायगढ़ और 1 लातूर और 1 ठाणे में मिले है. जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कुल 6819 लोगों का कोविड टेस्ट करवाया गया है, जिसमे 210 पॉजिटिव मिले हैं. मुंबई में कुल 183 मरीज में से 81 ठीक हो चुके है बाकी में हल्के लक्षण है.

23 मई को ही बेंगलुरु में नौ महीने का बच्चा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. इसके अलावा तेलंगाना में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है. इसके साथ ही गाजियाबाद में कोविड-19 के चार मामले सामने आए हैं.

दिल्ली में 23 मामले सामने आए

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोविड के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राजधानी में अब तक 23 एक्टिव मामले सामने आए हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

केरल में मई के महीने में अब तक 273 मामले सामने आ चुके हैं. ये अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है. यही कारण है कि यहां अलर्ट और निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं.

दुनियाभर में बढ़ रहे मामले

भारत ही नहीं दुनियाभर के कई देशों में कोरोना एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. थाईलैंड, चीन, हांगकांग और सिंगापुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इस बार कोरोना का यह नया वेरिएंट लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है. इसे JN.1 नाम से जाना जाता है. जेएन.1 वेरिएंट में मरीज को नाक बहना, खांसी आना, सिरदर्द, बुखार और कुछ मामलों में गंध न आना भी शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.