Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, लाला जोड़ा पहन लूट ली महफिल

सोशल मीडिया के जमाने कब किसे शोहरत हासिल हो जाए, ये कोई नहीं जानता. महाकुंभ ने कई लोगों की किस्मत बदली, लेकिन जो बदलाव मोनालिसा की जिंदगी में आया, वो देख हर कोई दंग रह गया है. महाकुंभ में अपने आंखों के चलते सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा का एक्टिंग डेब्यू भी हो गया है. मोनालिसा का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है. फैन्स वायरल गर्ल की इस कामयाबी को देखकर काफी खुश हैं. मोनालिसा के पहले गाने का नाम ‘सादगी’ है.

‘सादगी’ के जरिए मोनालिसा को अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है. इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस के साथ उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं. गाने की शुरूआत में महाकुंभ गर्ल को सफेद कलर के लहंगे में देखा जा सकता है. मोनालिसा की खूबसूरती को मेकर्स ने बेहतरीन तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है. वहीं उनकी आंखे भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही हैं.

मोनालिसा का नया गाना इंटरनेट पर छाया

मोनालिसा का ये नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. उत्कर्ष के साथ वायरल की जोड़ी सभी को काफी इंप्रेस कर रही है. वहीं मोनालिसा को देखकर ये भी नहीं कहा जा सकता है कि वो कोई न्यूकमर हैं. उनके हाव-भाव बिल्कुल प्रोफेशनल लग रहे हैं. गाने के सामने आते ही इसे दर्शक लगातार देखते हुए नजर आ रहे हैं. फैन्स इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर् ने उनकी तारीफ करते हुए कहा बहुत खूबसूरत, खुशकिस्मत लड़की. वहीं काफी यूजर्स तो सिर्फ उनकी आंखों की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हजारों लोगों ने देखा मोनालिसा का पहला गाना

मोनालिसा के गाने ‘सादगी’ को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी हर तरफ इस गाने के चर्चे हो रहे हैं. इस गाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि मोनालिसा जल्द ही किसी फिल्म में भी नजर आ सकती है. उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैन्स दिल थामकर कर रहे हैं. बता दें, मोनालिसा को महाकुंभ में माला बेचते हुए पहली बार नॉटिस किया गया था. जहां उनकी आंखों और खूबसूरती को काफी सराहा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.