Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

महाकाल लोक की तरह होगा ओंकारेश्वर लोक का निर्माण, सीएम डॉ मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

खंडवा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने ओंकारेश्वर तीर्थ को बाबा महाकाल के महाकाल लोक की तरह विकसित करने की बड़ी बात कही है। अपने बयान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के महाकाल लोक की तरह ही अब ओंकारेश्वर लोक भी बनेगा और इसके लिए हमने इसी बजट में ओंकारेश्वर लोक के लिए प्रावधान किया है। महाकालेश्वर की तरह ओंकारेश्वर में भी लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिन्हें ओर बेहतर माहौल देने के लिए सरकार हमेशा से प्रयासरत है। हमने धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर काम किया है, जिससे बड़ी संख्या में लोग मध्य प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

तीसरी नर्मदा परिक्रमा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम यादव

 बता दे, कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव ओंकारेश्वर में आयोजित संत दादा गुरु की तीसरी नर्मदा परिक्रमा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने नर्मदा जल का आचमन कर संत दादा गुरु तथा कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ मां नर्मदा का पूजन किया और नर्मदा आरती की। जहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर तीर्थनगरी के विकास तथा विस्तार को लेकर यह बड़ी बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.