Logo
ब्रेकिंग
महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू
Header Ad

महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

0

बैतूल। नागद्वारी दर्शन से लौट रहे चार दोस्तों के साथ गए एक 24 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात मोरखा के पास हुआ। लौटते समय साथी की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। इसके बाद युवक अपने साथियों के लिए पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान **आकाश पिता नंदकिशोर (24 वर्ष), निवासी महदगांव, के रूप में हुई है। आकाश पेशे से फोटोग्राफर था और क्षेत्र में फोटोग्राफी का कार्य करता था। उसके पिता नंदकिशोर सब्जी का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

जानकारी के अनुसार आकाश अपने चार दोस्तों के साथ नागद्वारी दर्शन के लिए गया था। दर्शन कर लौटते समय मोरखा के पास उसके एक साथी की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद आकाश पेट्रोल की व्यवस्था करने के लिए जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं।

साथियों ने तत्काल निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

24 वर्षीय फोटोग्राफर आकाश की असमय मौत से महदगांव गांव में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मित्रों और परिचितों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.