Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

मनोज जरांगे पाटिल का अल्टीमेटम: 29 अगस्त से आजाद मैदान में भूख हड़ताल, सरकार को 26 अगस्त तक की दी डेडलाइन

0

मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आज महाराष्ट्र के जालना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को कड़ा संदेश दिया. उन्होंने ऐलान किया कि वो 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में बेमियादी उपोषण (अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल) शुरू करेंगे. मनोज जरांगे ने कहा की वो 28 अगस्त की शाम को मुंबई पहुंचेंगे और 29 अगस्त से आंदोलन शुरू होगा. हमारी मांगें पूरी होने तक हम मुंबई नहीं छोड़ेंगे. सरकार चाहे कोई भी कारण बताए, अब हम सुनने वाले नहीं हैं.

मनोज जरांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीधे चेतावनी दी कि 26 अगस्त तक मांगे पूरी की जाएं, अन्यथा मुंबई का रास्ता खुला रखें. जरांगे ने यह आरोप लगाया कि देवेन्द्र फडणवीस मुद्दाम मराठा समाज के आरक्षण की अंमलबजावणी टाल रहे हैं. जरांगे पाटिल ने साफ कहा कि हमारे हक का 10 प्रतिशत आरक्षण कभी भी छिन सकता है, इसलिए अब कानूनी तौर पर जो आरक्षण संभव है वह सरकार तुरंत लागू करे.

जरांगे पाटिल की अपील

मनोज जरांगे पाटिल ने आंदोलनकारियों से अपील की कि मुंबई पहुंचते समय शांति बनाए रखें. न तो आगजनी करनी है, न ही पुलिस पर हमला करना है. सरकार हमारे आंदोलन में गड़बड़ी फैलाने के लिए लोग भेज सकती है, लेकिन हमें शांतिपूर्ण तरीके से रहना है. इस आंदोलन में 5 हजार टैंकर और 1 हजार एंबुलेंस साथ लाई जाएंगी और भव्य कार्यक्रम आजाद मैदान में होगा. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के कोने-कोने से लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे और देश बंद जैसा माहौल होगा.

सरकार पर लगाए आरोप

मनोज जरांगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे समाज के लोगों ने बलिदान दिया. उन परिवारों को आज तक आर्थिक मदद नहीं मिली. सरकार ने शिंदे समिति बनाई और 58 लाख नोंदियां निकालीं, फिर भी आरक्षण लागू नहीं किया. बाकी जातियों को ओबीसी में शामिल कर लिया गया, लेकिन मराठों के वैध दस्तावेजों के बावजूद अंमलबजावणी नहीं की जा रही. यह सब फडणवीस की जिद और खुन्नस के कारण हो रहा है.

मराठा समाज से किया आह्वान

मनोज जरांगे ने मराठा समाज से आह्वान किया कि एक घर से एक गाड़ी जरूर मुंबई की ओर निकलनी चाहिए. कोई भी नेता से डरकर घर पर न बैठे. हम गरीबों के बच्चों के हक के लिए लड़ रहे हैं. इस बार मराठों ने अगर साथ नहीं दिया तो फिर ऐसा आंदोलन कभी नहीं होगा. जरांगे ने फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा कि मराठा समाज की जायज मांगें पूरी करो, वरना सरकार भी गिर सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.