Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक उलटफेर, 24 IAS का ट्रांसफर, महिलाओं को बड़ा रोल

0

मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की सरकार ने राज्य में 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किया. अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश मंगलवार को जारी किया गया. इसमें सात महिलाओं को जिलों की कमान सौंपी गई है. अब इसके साथ ही राज्य के 55 जिलों में 17 महिलाएं कलेक्टर हैं. यानी एक तिहाई जिलों की कमान महिलाओं के पास है.

इन जिलों की कलेक्टर महिलाएं

अब 17 महिलाएं जिले की जिलाधिकारी बन गई हैं. उषा परमार को पन्ना, रजनी सिंह को नरसिंहपुर, नीतू माथुर को अलीराजपुर, अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी, जमुना भिडे को निवाड़ी, मिशा सिंह को रतलाम और नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अभी नर्मदापुरम में सोनिया मीना, मैहर में रानी बाटड जिलाधिकारी हैं.

इसी तरह से रीवा में प्रतिभा पाल, ग्वालियर में रूचिका चौहान, मंदसौर में अदिति गर्ग, आगर मालवा में प्रीति यादव, शाजापुर में ऋजु बाफना, बडवानी में जयति सिंह, खरगोन में भव्या मित्तल और झाबुआ में नेहा मीना जिलाधिकारी हैं. भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटा दिए गए हैं. भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद संजीव श्रीवास्तव हटा दिए गए हैं.

कलेक्टर और एमएलए में हो गई थी तनातनी

अब संजीव श्रीवास्वत को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं. बता दें कि किसानों को खाद नहीं मिलने और रेत चोरी के कथित मामलों नरेंद्र सिंह कुशवाहा और संजीव श्रीवास्तव आमने-सामने आ गए थे. संजीव श्रीवास्तव ने भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को उंगली दिखा दी थी. इस पर पर विधायक ने मुक्का तान दिया था. ये विवाद भोपाल तक पहुंचा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.