
मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. यहां मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य के 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं पांच दिन के लिए बंद कर दी हैं. इन जिलों में ज्यादा लोगों के जुटने पर भी रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने और इनसे बचने की अपील की है.
इंफाल क्षेत्र में शनिवार को मैतेई समूह के पांच अरमबाई टेंगोल स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी की अपवाह के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.