Logo
ब्रेकिंग
Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... पॉलिटेक्निक-कॉसमी क्षेत्र में RTO की चेकिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ...
Header Ad

भोपाल: जहर खिलाया, 2 दिन कंटेनर में बंद रखा, फिर जला दिया शव… पिता से बदला लेने के लिए महिला ने मासूम की कर दी हत्या

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला ने पिता से बदला लेने के लिए उसके चार साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने पहले बच्चे को चींटी मारने का पाउडर मिलाकर खाना खिला दिया. इसके बाद उसने बच्चे को एक कंटेनर में बंद कर दिया. फिर जब बच्चे की तलाश शुरू हुई और उसे लगा कि उसके घर की तलाशी ली जा सकती है तो उसने बच्चे के शव को पहले बाहर फेंका और फिर आग लगा दी.

ये मामला साल 2023 का है, जब बदले की आग में जलते हुए एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी. भोपाल के बैरागढ़ चीचली में एक बच्चा अपने घर से खेलते-खेलते पड़ोस के घर में चला गया और रोने लगा. उसे भूख लगी थी. मासूम ने पड़ोस वाली आंटी सुनीता सोलंकी से खाना मांग लिया. सुनीता बच्चे के पिता से बदला लेना चाहती थी. ऐसे में उसने मौके का फायदा उठाया और अपना बदला लेने की कोशिश की.

मासूम को कंटेनर में बंद कर दिया

सुनीता ने बच्चे को खाने में चींटी मारने की दवा खिला दी. इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन बेरहम सुनीता ने बच्चे को उसी बिगड़ी हुई हालत में ही एक कंटेनर में बंद कर दिया और अपने घर में बेड के नीचे रख दिया. जब बच्चे वरुण को बहुत देर हो गई और वह घर नहीं लौटा तो उसके घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की. इसके बाद चालाकी से सुनीता वरुण को ढूंढ़ने में उसके घर वालों की मदद करने लगी.

सुनसान मकान में ले जाकर जला दिया

इसके बाद मामला पुलिस के पास तक पहुंच गया. पुलिस ने भी वरुण को खोजना शुरू किया. लेकिन वरुण नहीं मिला. दो दिन बीत जाने के बाद जब सुनीता को लगा कि उसके घर की भी तलाशी ली जा सकती है तो उसने पहले बच्चे के शव को घर से बाहर फेंक दिया. फिर कुछ देर बाद एक सुनसान मकान में ले जाकर जला दिया. इसके बाद जब पुलिस को वरुण की लाश मिली तो पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई. पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनास्थल से लेकर सुनीता के घर तक गेहूं पड़े दिखाई दिए. इसके बाद परत दर परत खुलती गई और मामले का खुलासा हो गया.

सुनीता को हुई उम्रकैद की सजा और जुर्माना

सुनीता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि घटना से एक महीने पहले उसके घर पर चोरी हुई थी. इस चोरी का शक वरुण के पिता पर गया था. सुनीता ने बताया कि इसी का बदला लेने के लिए उसने बेटे की हत्या कर दी. सुनीता को उसके इस गुनाह की उम्रकैद की सजा मिली. कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना लगाया था. इसके अलावा उसके बेटे के खिलाफ भी बाल कोर्ट में चालान पेश किया गया. महिला और उसके बेटे को साल 2023 में ही सजा सुना दी गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.