Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, 8 हजार लोगों को मिली सजा

भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव में भारत की कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान या दूसरे देशों के 8 हजार लोगों को तगड़ा नुकसान हुआ है. भारत ने सिर्फ जमीनी और सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल मोर्चे पर भी सख्त कदम उठाए हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने भारत सरकार के निर्देश पर देश में 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया. ये जानकारी खुद X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने दी. ये सारे अकाउंट्स देश की सुरक्षा के लिए खतरा माने जा रहे थे. क्योंकि इनमें से कई अकाउंट गलत जानकारी, अफवाहें और भड़काऊ पोस्ट शेयर कर रहे थे.

क्यों उठाया गया यह कदम?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर Indo-Pak तनाव को लेकर कई तरह की फेक जानकारियां फैलाई जा रही थीं. कुछ अकाउंट्स से फर्जी फोटो, वीडियो और युद्ध से जुड़ी अफवाहें फैलाई जा रही थीं. इससे लोगों में डर और गलतफहमियां बढ़ रही थीं.

भारत सरकार ने X को चेतावनी दी थी कि ऐसे अकाउंट्स पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके बाद कंपनी ने ये कार्रवाई शुरू की. इस स्टेप से ब्लॉक किए गए अकाउंट भारत में शो नहीं होंगे और न ही भारतीयों की भावनाओं से खेल सकेंगे.

सावधान रहें

X और भारत सरकार दोनों ने लोगों से अपील की है कि वो केवल ऑफिशियल और भरोसेमंद सोर्स से ही जानकारी लें. किसी भी संदिग्ध पोस्ट, लिंक या फोटो को शेयर न करें.

इस कदम से साफ है कि भारत अब सिर्फ बॉर्डर पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेट पर भी देश की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है.

इससे फ्रॉड गलत जानकारी फैलाने वाले लोगों पर रोक लग सकती है. किसी भी भड़काऊ मैसेज, वीडियो पर भरोसा ना करें और रिएक्ट बिलकुल ना करें. अगर आपको कोई ऐसी पोस्ट लगती है तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.