Logo
ब्रेकिंग
एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का...
Header Ad

भाजपा विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सुरेंद्र सिंह समूचे भोपाल में ‘मम्मा’ के नाम से प्रख्यात थे। वे पिछले कुछ समय से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज तड़के अंतिम सांस ली। वे भोपाल मध्य विधानसभा सीट से वर्ष 2013 में विधायक बने। हालांकि 2018 का चुनाव वे हार गए। पिछला चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। वे इसके पहले भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने एक्स पर लिखा, ‘‘भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:।‘‘

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.