Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

भाजपा विधायक पुत्र के मामले पर वीडी शर्मा का बड़ा बयान, किसी का भी बेटा हो सख्त कार्रवाई होगी

इंदौर : माता टेकरी मंदिर के पुजारी से मारपीट और अभद्रता करने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। वीडी शर्मा ने कहा है कि किसी का भी बेटा हो मामले की जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी। वीडी शर्मा ने कहा कि किसी ने भी अधिकार नहीं दिया कि आप ऐसी घटना दुर्घटना करेंगे। प्रशासन उसकी जांच कर रहा है कोई भी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि माता टेकरी पर शुक्रवार देर रात इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने वाहनों का काफिला ऊपर चढ़ा दिया। इनमें से एक गाड़ी पर पुलिस की गाड़ी पर लगने वाली लाल बत्ती भी लगी थी जो चालू थी। इतना ही नहीं नेता पुत्र ने मंदिर बंद होने के बावजूद खुलवाने की जिद्द करने लगा और जब पुजारी ने इसके लिए मना किया तो उसके साथ मारपीट की। पुजारी ने नेता पुत्र व अन्य युवकों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत की है।

गौरतलब है कि मामले को लेकर सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि रुद्राक्ष के साथ आए जीतू रघुवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और जांच के बाद अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले में गोलू शुक्ला का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि आरोपी कोई भी हो उसके खिलाफ जांच होगी और उचित कार्रवाई भी की जाएगी। विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगा। वह फिर चाहे कोई भी हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.