Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

बैतूल के जिला पंचायत कार्यालय में छिपकर बैठा था जहरीला कोबरा, कर्मचारियों में मची अफरा – तफरी

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे जिला पंचायत बैतूल के कार्यालय में एक खतरनाक कोबरा सांप मिला। लगभग 4 फीट लंबा यह साँप ऑफिस की एक कुर्सी के नीचे छिपा हुआ था, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही तत्काल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को मौके पर बुलाया गया। विशाल ने बिना समय गंवाए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और थोड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान आसपास के कर्मचारियों को कार्यालय से दूर किया गया ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।

विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि यह प्रजाति अत्यंत विषैली होती है और ज़रा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस तरह की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते हुए हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.