Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

मुख्यमंत्री मोहन के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, पिता से मिलने सीमा यादव पहुंची सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव (98) की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए यूपी के सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री मोहन की धर्मपत्नी सीमा यादव पिता की देखरेख के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के ससुर की स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, अभी ब्रह्मादीन यादव की स्थिति में सुधार है, लेकिन उन्हें सुरक्षा कारणों के लिहाज से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ससुराल उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर में हैं। जहां ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में अधिक सुधार न होने पर डॉक्टर के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान डॉ अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है।

इधर पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लगते ही डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां उन्होंने पिता का हालचाल जाना और करीब एक घंटे पिता के साथ बिताने के बाद वे मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.