Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

बेडरूम में बैठी थी सौतन, देखते ही बौखलाई पहली पत्नी… पति ने फिर दूसरी बीवी संग मिलकर कर डाला ये कांड

एक बीवी को सब कुछ बांटना मंजूर होता है, बस अपने पति को वो किसी के साथ नहीं बांट सकती. लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुछ ऐसा हुआ, जहां एक पति ने पत्नी के मायके जाते ही दूसरी औरत से शादी कर ली. वो उसे घर ले आया. पहली पत्नी को इसकी भनक तक नहीं थी. वो आराम से मायके में दिन गुजार रही थी. फिर जब वापस ससुराल लौटी तो सौतन को देख आपा खो बैठी. उसने इसका विरोध तो किया, लेकिन वो उल्टा उसी पर भारी पड़ गया.

पति ने दूसरी पत्नी संग मिलकर पहली वाली को जमकर पीटा. फिर घर से धक्के मारकर भगा दिया. मामले में पीड़िता ने आरोपी पति, सौतन और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है.

अजब-गजब मामला नीबी गहरवार इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, बेदौली भींस गांव की रहने वाली अनीता देवी की शादी 27 मई 2022 को सुनील कुमार से हुई थी. शादी के एक साल बाद एक बेटी के पैदा होते ही ससुराल में उसके पति सुनील कुमार, ससुर राम नरेश, सास सरिता देवी दहेज के लिए प्रताड़ित और परेशान करने लगे. एक माह पहले ससुराल से पीटकर उसे मायके पहुंचा दिया.

पंचायत का भी कोई असर नहीं

19 मई 2025 को जब वह ससुराल गई तो पता चला कि 17 मई 2025 को उसके पति ने संगीता नाम की दूसरी लड़की से शादी करके घर में रख लिया है. आरोप है कि विवाहिता ससुराल पहुंची तो सास, ससुर, पति और सौतन ने गालियां देते हुए उसे पीटकर घर से निकाल दिया. साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी. बिरादरी पंचायत भी हुई, लेकिन ससुरालियों पर कोई असर नहीं पड़ा. विवाहिता ने मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार की. तहरीर पर विवाहिता के पति, सास, ससुर और सौतन के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.