Logo
ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
Header Ad

परमाणु, भाभा नगर… ऐसी कॉलोनी देखी क्या? यहां हर जगह में दिखेगा ‘विज्ञान’

0

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ विज्ञान, संस्कृति और ऐतिहासिक विविधता का अद्भुत संगम है. यहां रावतभाटा कस्बा है, जहां पर परमाणु ऊर्जा की सात इकाइयां हैं, जिनसे बिजली का उत्पादन होता है. रावतभाटा में विज्ञान और वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान हर जगह दिखाई देता है. यहां की सड़कों, आवासीय कॉलोनियों, और सार्वजनिक स्थानों का नाम परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान वैज्ञानिकों के नाम पर रखा गया है.

डॉ. होमी जहांगीर भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई जैसे दिग्गजों के नाम पर यहां की कॉलोनियों के नाम हैं, जैसे कि विक्रम साराभाई कॉलोनी और भाभा नगर. यहां का पोस्ट ऑफिस भी डॉ. होमी जहांगीर भाभा के नाम पर है, जो न केवल जागरूकता फैलाता है, बल्कि भावी पीढ़ियों को प्रेरित भी करता है.

यहां है परमाणु ग्राम

रावतभाटा में संचालित परमाणु संयंत्र देश का दूसरा सबसे बड़ा संयंत्र है, जिसकी शुरुआत 1974 में हुई थी. इसके बाद लगातार उत्पादन इकाइयों में वृद्धि की गई, जिससे यह आज भारत के परमाणु ऊर्जा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वर्तमान में, यहां न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स भी बन रहा है, जो देश में दूसरा और एशिया का सबसे बड़ा परमाणु ईंधन उत्पादक संयंत्र होगा. इस कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले कर्मियों के लिए एक नया आवासीय परिसर बनाया जा रहा है, जिसे परमाणु ग्राम नाम दिया गया है.

इसे लोग ‘मिनी इंडिया’ कहते हैं

रावतभाटा को यहां के लोग ‘मिनी इंडिया’ कहते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां आकर बसे हैं और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में काम करते हैं. न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन के माध्यम से संचालित होने वाली इस इकाई में देश के कोने-कोने से लोग आए हैं और विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं. इस वजह से, यहां विभिन्न राज्यों की परंपराओं और संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता है.यह शहर प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है, जो इसे और भी खास बनाता है। यहां होने वाले सांस्कृतिक आयोजन और वैज्ञानिक सोच इसे भारत के अन्य शहरों से अलग पहचान देते हैं. इस प्रकार, रावतभाटा न केवल भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि यह वैज्ञानिक विरासत, सांस्कृतिक एकता और प्रगति का एक जीवंत प्रतीक भी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.