Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बुर्का पहनकर घर में घुसे चोर, महज 8 मिनट में एक करोड़ से ज्यादा का कैश और ज्वैलरी उड़ाई

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरों ने अनोखी तरीके से चोरी को अंजाम दिया। जहां चोरों ने बुर्का पहन कर मात्र 8 मिनट में ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर एक करोड़ से ज्यादा की चोरी की। घटना इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की है। पलासिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में स्थित शिवसागर पैलेस कॉलोनी में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर पर बुर्का पहने दो आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त फरियादी महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर दो अज्ञात आरोपी बुर्का पहनकर घर में घुसे और एक करोड़ रुपये का कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चोरी की सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी बुर्के में आए, जिन्होंने घर के बाहर जूतों के बीच छुपाकर रखी चाबी से दरवाजा खोला और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी देखने से ऐसा लगता है कि चोरों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी कि चाबी कहां रखी है और कैश किस अलमारी में रखा है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.