Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

बिहार में ये कैसी शराबबंदी? गांव में बन रही थी कच्ची दारू, पहुंची पुलिस तो ग्रामीणों ने कर दिया हमला

बिहार की राजधानी पटना के पालीगंज इलाके में शराबबंदी वाले राज्य में शराब माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस की बानगी देखने को मिली, जब पालीगंज के रानी तालाब थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची. शराब के धंधेबाजों ने न केवल टीम पर हमला कर दिया बल्कि पुलिस टीम के कई जवानों की पिटाई भी कर दी.

हमले में दो दारोगा बुरी तरह से घायल हो गए वहीं कई अन्य जवानों को भी चोट आई है. पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नौ बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली थी कि होली के मौके पर शराब के धंधेबाजों ने इस इलाके में शराब की एक बड़ी खेप मंगाई है. इसके बाद पुलिस ने पालीगंज थाना क्षेत्र के राघोपुर मुसहरी गांव में छापा मारा.

शराब धंधेबाजों का पुलिस टीम पर हमला

बिहार पुलिस के छापा मारने के बाद अचानक शराब के धंधेबाजों और उनके गुर्गों ने पुलिस के ऊपर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया. इस हमले में एक तरफ जहां पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं दूसरी तरफ दो दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. बताया जा रहा है कि अपनी जान को बचाने के लिए पुलिस टीम को वहां भी भागना पडा. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के दुल्हिन बाजार और विक्रम थाना क्षेत्र की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया. साथ ही साथ डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस की तैनाती की गई.

इलाके में अभी तक बना हुआ है तनाव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं आई है और न ही अभी पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस ने शराब के धंधेबाजों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे गांव में छानबीन की जा रही है. पुलिस पर हुए हमले में एसआई शिव शंकर, शिव शंकर राय समेत अन्य कर्मी शामिल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.