Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

बिहार में भी चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल का बड़ा ऐलान, क्या INDIA गठबंधन में होगी शामिल?

बिहार में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. सभी दल अपने-अपने स्तर पर काम में जुट गए हैं. इस बीच आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने साफ कर दिया कि बिहार का चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ने जा रही है.

गुजरात दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी. केजरीवाल के इस फैसले से साफ हो गया कि आने वाले दिनों में INDIA गठबंधन में और टूट देखने को मिल सकती है. हालांकि लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था.

लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में दरार

केजरीवाल ने साथ ही यह भी साफ किया है कि, लोकसभा चुनावों के लिए वह इंडिया गठबंधन के साथ है लेकिन विधानसभा में हम अलग चुनाव लड़ रहे है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच तकरार आनी शुरू हो गई. ये तकरार अब बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में आर-पार दिखने वाली है. हालांकि आप संयोजक पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस बीजेपी की ही B टीम है.

साल के अंत में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

बिहार में साल के अंतर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर सियासी पिच लगभग तैयार हो चुकी है. तमाम दल अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच अरविंद केजरीवाल ने भी साफ कर दिया कि वे बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं. इसके अलावा प्रशांत किशोर की पार्टी भी चुनावी मैदान में सभी सीटों पर उतरने वाली है. हालांकि अब तक कांग्रेस और आरजेडी में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या- क्या सियासी रंग देखने को मिलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.