Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सतलुज नदी के Overflow होने के खतरे को देखते हुए Action मोड में CM Mann

0

जालंधर/चंडीगढ़ : सतलुज नदी के पास बांध टूटने के खतरे को देखते हुए वातावरण प्रेमी और राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल द्वारा युवाओं से की गई अपील के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संत सीचेवाल से फोन पर बात की है। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल से फोन पर बात की है। मुंडी के नागरिकों से सतलुज नदी के उफान पर आने के खतरे को देखते हुए संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने बांध को और मजबूत करने के लिए 10 हजार रेत के बोरियों की मांग की है जिन्हें तुरंत प्रभाव से भेज दिया गया है। इलाके को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब के लोगों पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, सतलुज नदी का बांध टूटने के कगार पर है। इस खतरे को देखते हुए वातावरण प्रेमी और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने युवाओं से खास अपील की है। संत सीचेवाल ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि पिछली बार भी मडाला सना में सतलुज बांध टूटने से बड़ा नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि हालांकि सतलुज में अभी भी 45 हजार क्यूसेक पानी है, लेकिन अगर बांध टूटा तो काफी नुकसान होगा।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो युवा घर बैठे हैं, वे यहां आकर बांध को पूरने में सेवा करें। वे युवाओं से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द यहां पहुंचकर बांध को बोरियों से रोक लगा दें ताकि खतरा टल सके। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन और कई सेवादार यहां काम कर रहे हैं, युवाओं को भी जल्द से जल्द यहां आकर सेवा में भाग लेना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.