Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बिजनेस करने वाले दें ध्यान, लुधियाना की एक फर्म को ऐसे लगाया गया करोड़ों का चूना

लुधियाना : दिल्ली और हरियाणा के ठगों ने लुधियाना की एक फर्म को एप्पल-आईफोन और एक्सैसरीज की आपूर्ति से जुड़ी वस्तुएं भेजकर उसके बदले में दिए बिलों पर जी.एस.टी. के बंद और सस्पैंड हो चुके नंबरों का इस्तेमाल कर 2.77 करोड़ का चूना लगाया है। जब फर्म ने रिफंड की मांग की तो उलटा उसे धमकाया जाने लगा इसलिए उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी जिसके बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अंकुर गर्ग की शिकायत पर न्यू दिल्ली की फर्म एस.के. इंटरप्राइजेज के मालिक कमल अहमद, ग्लोबल ट्रेडर्स के अजहर हैदर और हरियाणा के जी.एम.जी. ट्रेडलिंक के डायरैक्टर्स रजत मदान एवं शीतल मदान के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है।

पुलिस को अंकुर गर्ग ने बताया कि उसकी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के नाम से चंडीगढ़ रोड़ फोकल प्वाइंट में फर्म है। गर्ग ने कहा कि उनकी कंपनी इलैक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री और खरीद का काम करती है। आरोपियों ने खुद को प्रतिष्ठित व्यापारी बताते हुए उनकी फर्म से संपर्क किया और एप्पल आईफोन और एक्सैसरीज की 43 खेप की आपूर्ति की। धोखाधड़ी तब सामने आई जब गर्ग की फर्म ने जी.एस.टी. रिफंड के लिए आवेदन किया और वाणिज्य कर विभाग द्वारा सूचित किया गया कि लेन-देन में इस्तेमाल किए गए जी.एस.टी. नंबर रद्द और निलंबित कर दिए गए हैं, इसलिए फर्म इनपुट टैक्स क्रैडिट में 2.77 करोड़ रुपए का दावा करने में असमर्थ थी।

जब गर्ग ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आरोपियों से संपर्क किया तो उलटा आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया इसलिए उसने हारकर पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच करवाई और अब आरोपियों पर कार्रवाई की गई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जल्द टीमें बनाकर भेजी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.