Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

बालों का झड़ना भी रोक सकता है मखाना, जान लें इस्तेमाल का बेस्ट तरीका

हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो मखाना आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके बालों को मजबूत और हेयर फॉल को रोकने के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. मखाने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. जो आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे खाने से हेयर ग्रोथ पर भी असर होता है. मखाने खाने से बाल मजबूत होते हैं. मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जोकि बालों के फ्री रेडिकल्स को नुकसान होने से बचाते हैं.

क्या आप जानते हैं कि मखाने मिल्क शेक पीने से बाल झड़ने, त्वचा पर होने वाले पॉल्यूशन, धूप और स्ट्रेस एजिंग भी काफी ज्यादा कम होती है. हेयर फॉल है तो आप मखाने को सीधा खाने के अलावा इसे बालों पर लगा भी सकते हैं. दरअसल, मखाने में आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होते हैं. इसमें काफी मात्रा कैलरी, फैट और सोडियम की मात्रा न के बराबर होती है जोकि स्किन और बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं.

हेयर केयर के लिए फायदेमंद है मखाना मिल्क

आप भी इस तरीके के किसी समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए लाए हैं मखाने का शेक जिसके आप रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप हेल्दी स्किन और हेयर केयर चाहते हैं तो एक गिलास मखाना मिल्क आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे पीने के सही समय होता है सुबह खाली पेट.

मखाने में पाए जाने वाली प्रोटीन बालों के लिए फायदेमंद

मखाने में आयरन, मैग्नीशियम और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं जो आपके बालों को सफेद होने से बचाते हैं. क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जोकि बालों को नैचुरल पिग्मेंटेशन से रोकते हैं. मखाने आपके बालों में होने वाले ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करते हैं. जो बालों के नैचुरल तरीके से ग्रोथ को बढ़ावा देता है. मखाना मिल्क में नैचुरल शुगर और कैल्शियम मात्रा में होते हैं जिससे बाल मजबूत होते हैं.

मखाना शेक बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी मखाने, एक गिलास दूध, 4 से 5 बादाम, 4 से 5 काजू, केसर और चीनी या गुड़ की जरूरत पडे़गी. सबसे पहले दूध को गर्म करें और इसमें थोड़ा सा केसर डाल दें. अब इसमें देसी घी में भुने हुए मखाने को डालें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. इसमें काजू और बादाम का पाउडर डालें. आपका मखाना मिल्क तैयार है. ये हेयर ग्रोथ से लेकर शरीर को कई दूसरे फायदे भी पहुंचाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.