Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 25 यात्री घायल

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह हर्रई थाना अंतर्गत बसूरिया गांव के पास बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 25 से अधिक बाराती घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं गम्भीर रूप से घायल 7 बारातियों को छिंदवाड़ा रेफर किया गया है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को एंबुलेंस और डायल 100 की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारातियों से भरी बस करेली के तिनसरा आमगांव से अमरवाड़ा थाना अंतर्गत बाकी पंचायत के भुमकाढाना आई थी।

सुबह करीब 7:30 बजे के समय बस बारातियों को भरकर वापस लौट रही थी। इस दौरान बसुरिया के पास यह हादसा हो गया। हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि बस में लगभग 40 बाराती सवार थे। फिलहाल बस का परमिट व फिटनेस चेक की जा रही हैं। वहीं 2 लोगों की मौत के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.