Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

बंद होंगे Punjab के Bus Stand, बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किलें, पढ़ें…

0

जालंधर: बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है।  16 दिन बीत जाने के बावजूद वेतन न मिलने से गुस्साए पनबस ठेका यूनियन के कर्मचारियों ने 5 घंटे बस अड्डा बंद करके विभागीय अधिकारियों, ठेकेदारों व सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बस अड्डा बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। ठेका कर्मचारियों ने बस अड्डे के अलावा डिपुओं के समक्ष भी रोष प्रदर्शन किए और ठेकेदार व विभाग की नीतियों पर सवाल खड़े कर दिए। एंट्री व निकासी गेटों को बंद करते हुए बसों को अड्डे के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान शाम 5 बजे के करीब वेतन का चैक काटा गया और बुधवार दोपहर तक वेतन खातों में डालने का आश्वासन मिलने के चलते 5 घंटे बाद शाम सवा 5 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस प्रदर्शन के चलते अड्डे के अंदर बसों के असंख्य टाइम मिस हुए जोकि परेशानी का कारण बनता हुआ देखा गया। ठेका कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान आऊटसोर्स कंपनी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए मांग रखी गई है कि उन्हें लिखित में दिया जाए कि वेतन 5-7 तारीख तक जारी कर दिया जाएगा और यदि ऐसा नहीं होता तो ठेकेदार पर बनती विभागीय कार्रवाई होगी।

डिपो-2 से प्रधान सतपाल सिंह, प्रदेश कमेटी नेता दलजीत सिंह जल्लेवाल डिपो-1 से चानण सिंह चन्ना, गुरप्रीत सिंह भुल्लर, भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा पहले भी कई बार 5 तारीख तक वेतन मिलने का आश्वासन दिलाया गया है लेकिन हर बार वेतन देरी से रिलीज किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि बुधवार को दोपहर तक वेतन उनके खातों में नहीं आया तो बस अड्डे को पुन: बंद किया जाएगा जिसके लिए विभागीय अधिकारी व ठेकेदार जिम्मेदार होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.