Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

फैक्टरी में गरमाया माहौल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सुंदर नगर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम कर रहे 3 कर्मचारी आपस में भिड़ गए। 2 कर्मचारियों ने तीसरे कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की। जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान केदार प्रसाद के रुप में हुई है। फैक्टरी मालिक ऋषि बांसल निवासी हंबड़ा रोड़ श्रमण जी वाटिका ने पुलिस को शिकायत दी।

शिकायतकर्ता ऋषि ने बताया कि उसकी सुंदर नगर इलाके में नव्या फैब्रिक्स नामक फैक्टरी है। फैक्टरी में आरोपी आनंदी प्रसाद, अशोक कुमार व पीड़ित केदार प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। आनंदी ओर अशोक की किसी बात को लेकर केदार से बहस हुई। गाली-गलौज के बाद आनंदी ओर अशोक ने मिलकर केदार पर हमला कर दिया। केदार ने बचाव का प्रयास किया परंतु असफल रहा। आरोपियों ने केदार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। फैक्टरी से सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और घायल केदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आनंदी ओर अशोक मौके से फरार हो गए।

थाना दरेसी प्रभारी इंस्पैक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी मालिक ऋषि बांसल के बयान पर आरोपी आनंदी प्रसाद निवासी हरबंसपुरा व अशोक कुमार निवासी मेहरबान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी प्रवासी है जोकि लंबे अर्से से फैक्टरी में काम कर रहे थे। पीड़ित केदार अभी अस्पताल में उपचाराधीन है जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.