Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

राहुल गांधी से एक मुलाकात ने बदल दी सुल्तानपुर के रामचेत की किस्मत, अब खोलने जा रहे अपना ब्रांड… ये रखा नाम

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के मोची रामचेत अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई एक मुलाकात ने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया है. या फिर यूं कहें कि उनकी किस्मत खुल गई है. उन्हें लगातार लोगों से प्रोत्साहन मिल रहा है. इस बीच वो अब एक नए ब्रांड की शुरुआत करने की तैयारी में हैं. वो ‘रामचेत मोची’ नाम का ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं.

रामचेत मानते हैं कि उनकी इस कामयाबी के रास्ते पर चलने में राहुल गांधी की अहम भूमिका रही है. दरअसल, राहुल गांधी उनकी दुकान पर पहुंचे थे. उनसे जूते भी लिए थे. पिछले महीने राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली में 10 जनपथ बुलाकर मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी से भी मिलवाया था. इस दौरान रामचेत ने अपने हाथ से बनाए जूते वहां दिखाए थे.

मोची से बिजनेसमैन बनें रामचेत

यही नहीं, राहुल गांधी ने उन्हें जूते बनाने में मददगार एक मशीन भी तोहफे में दी थी. हाल ही में राहुल गांधी रामचेत को लेकर मुंबई गए थे, जहां उन्होंने रामचेत की मुलाकात चमार स्टूडियो नाम के डिजाइन ब्रांड चलाने वाले सुधीर राजभर से करवाई थी. इस मुलाकात ने 60 साल के रामचेत के हौसले को बढ़ा दिया था. अब वो खुद को एक मोची के तौर पर न देखकर एक बिजनेसमैन के तौर पर देखने लगे हैं.

अपने बेटे को भी कर रहे ट्रेन

रामचेत बिजनेसमैन राजभर के आइडिया से पूर्ण रूप से प्रभावित दिखे, जिनका कारोबार पूरी दुनिया में फैला है. रामचेत ने कहा, ‘मैंने राजभर के यहां नए-नए डिजाइन देखे. उसमें मशीन से बने बैग और सैंडल भी मौजूद थे. राहुल गांधी और सुधीर राजभर ने मेरे काम की सराहना की. साथ ही मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.’ रामचेत अब अपने बेटे को अपने काम में सहयोग के लिए काम सिखा रहे हैं, ताकि वो ब्रांड बनाने और उसे बेहतर तरीके से चलाने नें मदद कर सके.

अब हर महीने कमा रहे हजारों

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद से ही उनका बिजनेस बढ़ रहा है. इसके लिए उन्होंने किराए पर एक दुकान भी ली है. इसी दुकान में उन्होंने मशीन लगाई है. अब वो यहां दो-तीन कारीगरों के साथ काम करते हैं. साथ में उनका बेटा भी यहां पर ट्रेनिंग करता है. पहले वो सिर्फ 100-150 रुपए कमाते थे. अब हर महीने उनकी कमाई हजारों में पहुंच रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.